गुजरात के राजकोट में 92 साल का एक बुजुर्ग 4 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए CCTV में कैद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राजकोट। गुजरात के राजकोट में 92 साल के एक बूढ़े आदमी को 4 साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत करने के चलते गिरफ्तार किया गया है। एक पांव कब्र में होने के बाद भी उसने पड़ोस में रहने वाली महिला की बेटी पाप किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना साधु वासवानी कुंज रोड की है। यह एक आवासीय सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। प्रद्युम्न नगर पुलिस ने फुटेज की पुष्टि की और लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

बच्ची ने मां से कहा-दादाजी ने गलत तरीके से छुआ

लड़की की मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे वह अपने घर के बाहर बैठी थी। बेटी खेलने के लिए पास में गई थी। उसी समय बेटी रोती हुई आई। उसने इशारों-इशारों में बताया कि दादाजी ने उसे गलत तरीके से छुआ है। बच्ची ने मां को बताया कि वह डर गई थी।

CCTV कैमरे में कैद हुई आरोपी की गंदी हरकत

बेटी की बात सुनकर मां सोसायटी ऑफिस गई और CCTV फुटेज चेक किया। इसमें दिखा कि बूढ़ा व्यक्ति बच्ची को गलत तरीके से छू रहा है। इसके बाद महिला ने अपने पति को बुलाया फिर दोनों थाना पहुंचे। पुलिस अधिकारी भार्गव झनकट ने बताया है कि सूचना मिलने के बाद हम सोसायटी गए और फुटेज की जांच की। आरोपी स्पष्ट रूप से अपने घर के पास खेल रही लड़की से छेड़छाड़ करता हुआ दिखाई दिया। उसने कुछ ही मिनटों में उसे दो बार छुआ। लड़की रोते हुए अपनी मां के पास जाती दिखी है।

लड़की का परिवार करीब एक महीने पहले ही सोसायटी में रहने आया था। आरोपी कई सालों से अपने पोते और 60 साल की बेटी के साथ वहां रह रहा है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 7 महीने की गर्भवती प्रेमिका शादी करने पहुंची प्रेमी के पास, हुआ खौफनाक अंजाम