देशभर में होली की त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। 

Happy Holi 2023. देशभर में होली की त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को होली की बधाई दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े।

Scroll to load tweet…

गृहमंत्री अमित शाह ने दी शुभकामना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रंगों के त्योहार पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।

Scroll to load tweet…

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। खड़गे ने ट्वीट किया कि होली, एकजुटता की भावना का उत्सव मनाती है और हमें रंगों की विविधता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करती है। होली के आनंदमय अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।

यह भी पढ़ें

Holi 2023: होली पर कहीं निकालते हैं शाही जुलूस तो कहीं करते हैं शक्ति प्रदर्शन, जानें देश में कहां, कैसे मनाते हैं ये पर्व?