देश को आजादी के रंग में रंगने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की जा चुकी है। यह अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा। सरकार ने लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए वेबसाइट भी लांच की है।

Har Ghar Tiranga Campaign. देश के हर नागरिक के दिल में आजादी का जूनून पैदा करने और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को बढ़ाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत पिछले वर्ष से की गई है। इस साल भी यह कैंपेन शुरू किया जा चुका है और देश के हर खास और आम लोग इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर आम जनता से अभियान में शामिल होने की अपील की है। वहीं उप राष्ट्रपति ने हर घर तिरंगा कैंपेन के लिए बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई मंत्री भी इस रैली में शिरकत कर चुके हैं। देश के कई राज्यों के चीफ मिनिस्टर्स ने हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी प्रदर्शित की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब और किसने की हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत

भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की थी। इसका ऐलान उन्होंने पिछले साल यानि 22 जुलाई 2023 को किया था। तब देशवासियों से यह अपील की गई थी कि 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लिया। इस बार भी यह कैंपेन लांच कर दिया गया है।

क्या है रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

केंद्र सरकार ने harghartiranga.com वेबसाइट लांच की है। जहां बहुत ही आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, लोकेशन ऑन रखना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद कोई भी हर घर तिरंगा अभिया का सर्टिफिकेट भी डाउनलोड या फिर प्रिंट कर सकता है। सारी डिटेल भरने के बाद डाउनलोड और प्रिंट का ऑप्शन ओपन हो जाएगा। जिन्हें डाउनलोड करना है है, उन्हें पिन ए फ्लैग ऑप्शन पर पहले क्लिक करना पड़ेगा। इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर डिटेल डालनी होगी। लोकेशन सबमिट करते ही सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इस वेवसाइट से आप हर घर तिरंगा कैंपेन की थीम भी डाउनलोड कर सकते हैं।

सरकारी कार्यालयों में फहरेगा खादी का तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया जाएगा। पिछले साल की तरह से इस साल भी सरकारी कार्यालयों में खादी का तिरंगा फहराया जाएगा। उम्मीद है कि इस अभियान के लिए 5 करोड़ से ज्यादा तिरंगे की डिमांड होगी और इसी वजह से तिरंगे बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सरकार ने ऑनलाइन तिरंगा देने के लिए भी भारतीय पोस्ट को अधिकृत किया है। पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट से ऑनलाइन तिरंगा मंगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें

क्या है हर घर तिरंगा अभियान, कैसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट? इस तरह से मंगवाएं ऑनलाइन तिरंगा