हरियाणा के पलवल जिले में हैवानों ने 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर दोबारा उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों का केस दर्ज कर दिया है। इन सब के बीच आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे है। 

पलवल. देश भर में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं अपने चरम पर है। इन सब के बीच हरियाणा के पलवल जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जिसमें हैवानों 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर दोबारा उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार बीते चार दिसंबर को पीड़ित लड़की शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तो चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और एक खेत में ले गए। यहां उन्होंने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फरार हैं आरोपी 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। महिला थाना प्रभारी हीरामणी के अनुसार पीड़िता की मां का आरोप है कि इन्हीं चारों आरोपियों ने 13 अगस्त को भी उनकी बेटी से गैंगरेप किया था। तब इसकी शिकायत उन्होंने बहीन थाने में दर्ज कराई थी। 

दो घंटे बाद पीड़िता को छोड़ा 

हीरामणी ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी 17 साल की बेटी चार दिसंबर की रात 11 बजे घर से बाथरूम करने के लिए बाहर निकली थी। उसी दौरान गांव रुपड़ा के रहने वाले अल्ताफ, सरफराज उर्फ सफ्फू, इरशाद उर्फ मंगली और सौयब ने उनकी लड़की का अपहरण कर लिया और खेत में ले जाकर उससे गैंगरेप किया। आरोपियों ने लगभग दो घंटे बाद उसे छोड़ दिया।