चरखी दादरी जिले में पहली बार आ रहे प्रधानमंत्री की सभा के लिए दादरी महेंद्रगढ़ रोड पर खेतों में करीब 50 एकड़ भूमि पर सभा स्थल बनाने का काम शुरू हो गया है।

भिवानी (Bhiwani). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर को चरखी दादरी में रैली को संबोधित करेंगे। नवगठित चरखी दादरी जिले में पहली बार आ रहे प्रधानमंत्री की सभा के लिए दादरी महेंद्रगढ़ रोड पर खेतों में करीब 50 एकड़ भूमि पर सभा स्थल बनाने का काम शुरू हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सीकर के सांसद शुभेदानंद सरस्वती को रैली का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। रैली स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सरस्वती ने बताया कि प्रधानमंत्री पहली बार दादरी की धरती पर आ रहे हैं। चुनावी रैली में प्रदेश के 16 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के लिए मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। डीएसपी शमशेर दहिया ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा टीमें तैनात हैं।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]