JJP के रोहताश सिंह और हरियाणा के सबसे अमीर कैंडीडेट रोहताश सिंह को हार का सामना करना पड़ा। ये हरियाणा के सोहना सीट से चुनाव लड़ रहे थे। इन्हें बीजेपी के संजय सिंह ने हराया। रोहताश को लगभग 47 हजार वोट मिले।

चंडीगढ़. JJP के रोहताश सिंह और हरियाणा के सबसे अमीर कैंडीडेट रोहताश सिंह को हार का सामना करना पड़ा। ये हरियाणा के सोहना सीट से चुनाव लड़ रहे थे। इन्हें बीजेपी के संजय सिंह ने हराया। रोहताश को लगभग 47 हजार वोट मिले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में कई करोड़पति उम्मीदवारों को उतारा गया था। इनमें सबसे रईस थे जेजेपी के रोहताश सिंह। उनकी कुल संपत्ति 325 करोड़ रुपए की थी। बता दें कि चुनाव से पहले कैंडिडेट्स ने प्रदर्शन, क्रिमिनल रिकॉर्डस से लेकर संपत्ति तक का पूरा ब्यौरा दिया था। नामांकन के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और हरियाणा इलेक्शन वॉच (एचईडब्ल्यू) ने रिपोर्ट जारी कर 1169 में से 1138 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया था। इसके बाद ही रोहताश सिंह का नाम सामने आया था। लेकिन अब वो चुनाव हार चुके हैं। 

रिपोर्ट में बताया गया था कि उम्मीदवारों में से 279 राष्ट्रीय दलों से, 145 राज्य दलों से, 369 गैर मान्यता प्राप्त दलों से और 376 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। 

रिपोर्ट के मुताबिक इस बार अपराधिक मुकदमों के उम्मीदवारों का प्रतिशत गिरा था जोकि 10% रहा। साथ ही भाजपा ने सबसे कम क्रिमिनल रिकॉर्डस वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया। साथ ही सबसे अमीर और गरीब कैंडिडेट्स की भी जानकारी सामने आई। रिपोर्ट में बताया गया कि 2019 हरियाणा विधान सभा चुनाव में 117 अपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार थे, जिनमें 70 गंभीर अपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार थे। 


पार्टी के आधार पर करोड़पति उम्मीदवार

2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में 481 उम्मीदवार करोड़पति रहे। 2014 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में 1343 में से 563 उम्मीदवार करोड़पति थे। इस बार कांग्रेस के 87 में से 79 (91 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति थे, बीजेपी के 89 में से 79 (89 प्रतिशत) वहीं जेजेपी के 87 में से 62 और इनेलो के 80 में 50 उम्मीदवार करोड़पति थे। अंत में बीएसपी के 86 में से 34 उम्मीदवार करोड़पति बताए गए।

सबसे गरीब कैंडिडेट्स

करनाल की घरौंदा सीट से चुनाव लड़ रहे आरपीआई पार्टी के नेता सतवीर सिंह की संपत्ति के आकड़ों के आधार पर देखा जाए तो वह सबसे गरीब कैंडिडेट है। सतबीर ने हलफनामे में अपनी आय जीरो बताई है, सतबीर के अलावा सोनीपत से इनेलो उम्मीदवार बिजेंन्दर कुमार दूसरे और खरखोड़ा सीट से इनेलो के ही हरपाल तीसरे नंबर पर हैं। वहीं सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार में हिसार से मनोज कुमार 5,000का नाम शामिल है।

सबसे अधिक कर्जदार उम्मीदवार-
देनदारी के मामले में गोपाल कांडा का नाम पहले नंबर पर है जिनपर 78, 32,46,994 रूपये का कर्ज है, इसके अलावा 39,84,48,117 रूपये का विवादित कर्ज भी है। कांडा के अलावा कर्जदार की लिस्ट में रोहतास सिंह दूसरे और कैप्टन अभिमन्यु तीसरे नंबर पर हैं। 

महिला उम्मीदवार

इस बार चुनाव में 104 महिला उम्मीदवार लड़ रही हैं, साल 2014 हरियाणा विधानसभा में 1343 में से 115 महिला उम्मीदवार थीं।