देश में 1 सितम्बर, 2019 से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू किया गया है।

नई दिल्ली. नए मोटर व्हीकल नियम लागू किए जाने के बाद ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें नियमों का उल्लंघन करने पर लाखों का चालान काटा गया है। अब राजधानी दिल्ली में ट्रेफिक नियम का उल्लंघन करने पर एक ट्रक का 1.41 लाख का चालान काटा गया है। यह जुर्माना रोहिणी कोर्ट में लगाया गया है। यह जुर्माना राजस्थान के भगवान राम नाम के शख्स का था। अभी तक के लगे सभी जुर्मानों के मुकाबले ये सबसे ज्यादा का चालान है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें, देश में 1 सितम्बर, 2019 से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू किया गया है। इस एक्ट के तहत यह चालान 5 सितम्बर को रोहिणी ट्रैफिक पुलिस ने एक राजस्थान नंबर आरजे 07जीडी 0237 का काटा था।

पुलिस ने ट्रक को किया जब्त 

ट्रेफिक पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर लिया गया था और चालान की रकम जमा कराने के लिए कहा गया। इस मामले को रोहिणी कोर्ट के मैट्रो पॉलिटन मैजिस्ट्रेट को सौंप दिया था। इसके बाद ट्रक के मालिक बीकानेर निवासी भगवान राम 9 सितम्बर को चालान की पूरी रकम जमा करके अपना ट्रक छुड़ा कर ले गया। ट्रैफिक पुलिस ने उक्त ट्रक को गलत लेन में खतरनाक तरीके से ट्रक चलाने के लिए पकड़ा था। ट्रक ओवर लोड होने के साथ ही चालक के पास पॉल्यूशन सर्टीफिकेट और इंश्योरेंस सर्टीफिकेट पेपर भी नहीं मिले थे।