- Home
- National News
- बारिश से तबाही: देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में, पहाड़ों की स्थिति खराब, मौसम विभाग ने 24 घंटें में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, देखें लिस्ट
बारिश से तबाही: देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में, पहाड़ों की स्थिति खराब, मौसम विभाग ने 24 घंटें में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, देखें लिस्ट
Flood due to heavy rain: बारिश ने कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। महाराष्ट्र में तेज वर्षा के चलते बाढ़ भयावह हो चुकी है। यवतमाल में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। लोगों को निकालने के लिए IAF की मदद ली जा रही है। SDRF रेस्क्यू में लगा है।

महाराष्ट्र के यवतमाल में भारी बारिश के चलते बाढ़ का पानी कई घरों में पानी घुस गया है। एक घर की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। एयफोर्स के Mi-17 हेलिकॉप्टर को रेस्क्यू के लिए लगाया गया है। एसडीआरएफ की पांच टीमें भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहीं।
रायगढ़ के इर्शालवाडी में लैंडस्लाइड में 82 लोगों का अभी पता नहीं चल सका है। जबकि मरने वालों की संख्या 26 हो चुकी है।
गुजरात के जूनागढ़ में भी बारिश ने तबाही मचाई है। चार घंटों में 8 इंच बारिश के चलते सड़कें पानी से लबालब हो चुकी हैं। आलम यह कि सड़क पर गाड़ियां तैरती नजर आ रहीं।
पहाड़ों के हालात सबसे खराब हैं। तेज बारिश के चलते उत्तरकाशी और कारगिल में स्थितियां बेहद खराब हैं। शुक्रवार को बादल फटने से काफी नुकसान हुआ। यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गया और कई गाड़ियां दब गईं। वहीं, स्कूलों में भी मलबा जमा हो गया। बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
जम्मू-कश्मीर के डोडा चिरोला में भारी बारिश की वजह से बाढ़ का पानी भारी नुकसान कर चुका है। लोग फंसे हुए हैं। यूपी में बिजनौर के मंडावली में कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बस तेज बहाव में फंस गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। जेसीबी से सभी का रेस्क्यू किया गया।
महाराष्ट्र के पालघर, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं तमिलनाडु, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश का अंदेशा है।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.