Heavy Rain Alert: मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। असम में रेड अलर्ट जारी किया गया है और गुवाहाटी समेत कई इलाके जलमग्न हैं। यूपी में भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

Heavy Rain Alert: इस साल मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं कई जगहों पर भारी बारिश की वजह से जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन राज्यों में अलर्ट जारी

असम के कई हिस्सों में बहुत ज्यादा बारिश के कारण 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया गया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी भारी बारिश हो रही है, जिससे असम की स्थिति और खराब हो गई है। गुवाहाटी में गुरुवार रात से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिसके कारण शहर के अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए हैं। राज्य में करीब नौ लाख लोगों का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कई जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी है।

यह भी पढ़ें: ‘Operation Shield’ के तहत आज पाक सीमा से सटे राज्यों में मॉकड्रिल आज, स्थानीय प्रशासन ने किए सभी जरूरी इंतजाम

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों के कई जिलों में बारिश और आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आज लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, बरेली, रामपुर, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़ समेत करीब 40 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।