Heavy Rain Alert: दिल्ली में रविवार तड़के तेज हवाओं और बारिश ने गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। 

Heavy Rain Alert: आफत की गर्मी के बाद दिल्ली वालों को बारिश से राहत महसूस हुई। राजधानी दिल्ली में रविवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं और मूसलधार बारिश ने सुबह-सुबह लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अगले कुछ घंटों में भयंकर तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था तापमान

शनिवार को राजधानी का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। मौसम विभाग ने शाम या रात में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। हालांकि, रात 8:30 बजे तक कोई वर्षा नहीं हुई और उमस भरी गर्मी बनी रही।

यह भी पढ़ें: MP Weather Today: मध्य प्रदेश के 47 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें कब पहुंचेगा मानसून

रविवार को राजधानी में तेज बारिश

रविवार सुबह IMD के मुताबिक राजधानी में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हुई और 80-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कई इलाकों में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सफदरजंग में दो बार गरज के साथ बारिश दर्ज की गई और ओले भी गिरे। पहले तूफान में हवा की रफ्तार 82 किमी/घंटा रही जबकि दूसरे में 104 किमी/घंटा तक पहुंच गई।