कर्नाटक के कालाबुरागी में सोमवार रात को एक युवक की हत्या कर दी गई थी। युवक का नाम विजय कांबले था। वह एक मुस्लिम लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। विजय की हत्या के बाद जिले में तनाव बढ़ गया है। अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया गया है। 

बेंगलुरु। कर्नाटक के कालाबुरागी जिले में एक मुस्लिम लड़की से प्रेम संबंध रहने पर 25 साल के युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जिले में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतक युवक का नाम विजय कांबले था। वह वाडी कस्बे के भीमा नगर लेआउट में रहता था। सोमवार की रात रेलवे पुल के पास उसे कुछ लोगों ने रोक लिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय को रोकने वाले लोगों ने कुछ देर तक उसके साथ बहस की फिर धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। एक के बाद एक कई प्रहार किए जाने से वह लहूलुहान हो गया था। गंभीर रूप से घायल विजय को छोड़ हमलावर भाग गए थे। आसपास के लोग विजय की मदद के लिए जुटते इससे पहले मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम का आरोप, CBI ने छापेमारी के दौरान जब्त किए संवेदनशील दस्तावेज

मुस्लिम लड़की से शादी करना चाहता था विजय
स्थानीय पुलिस का कहना है कि विजय एक मुस्लिम लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। विजय की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि लड़की के पिता और भाई ने उनके बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लड़की के 19 वर्षीय भाई शहाबुद्दीन और 19 वर्षीय नवाज के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वायरल है दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख पठान का चौंकाने वाला वीडियो, ये है पूरा मामला