आपको बता दें कि 28 नवंबर के दिन जब ये घटना सामने आई थी, तब लोग लड़की का असली नाम और असली तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे थे। सोशल मीडिया पर कई सारे लोगों ने असली नाम लिखकर तस्वीरें डाल दी थीं।

तेलांगना. हैदराबाद गैंगरेप की पीड़िता लेडी डॉक्टर के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम पुलिस ने 3 दिसंबर को लड़के को गिरफ्तार किया है, जिसने गैंगरेप का शिकार हुई लड़की के लिए फेसबुक पेज पर बेहूदी बातें लिखी थीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

22 साल के आरोपी का नाम चवान श्रीराम है। उसे निजामाबाद ज़िले के फकीराबाद से गिरफ्तार किया गया। 30 नवंबर के दिन पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए अपमानजनक पोस्ट लिखने वाले लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया था। चवान ने लड़की के लिए आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। यहां तक की पीड़िता को ही जिम्मेदार ठहराते हुए उसके लिए अश्लील बातें लिखकर फेसबुक पर पोस्ट कर दी थी।

स्टालिन श्रीराम पेज पर लिखी गई अश्लील पोस्ट

जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस अविनाश मोहंती ने कहा, ‘उसने फेसबुक पेज स्टालिन श्रीराम पर रेप विक्टिम के लिए अश्लील और अपमानजनक पोस्ट किया था और वो पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था।’

पीड़िता को दिया गया काल्पनिक नाम

आपको बता दें कि 28 नवंबर के दिन जब ये घटना सामने आई थी, तब लोग लड़की का असली नाम और असली तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे थे। सोशल मीडिया पर कई सारे लोगों ने असली नाम लिखकर तस्वीरें डाल दी थीं। बाद में जब ये साफ हुआ कि लड़की का गैंगरेप हुआ था, तब 1 दिसंबर के दिन पुलिस ने अपील की कि गैंगरेप विक्टिम को ‘दिशा’ नाम से संबोधित किया जाए। ये उसका काल्पनिक नाम है।

क्या है मामला- 

 हैदराबाद में 27 नवंबर की रात वेटनरी डॉक्टर का गैंगरेप के बाद शव को जला दिया गया। 28 नवंबर की सुबह हाईवे-44 के एक ब्रिज के नीचे लड़की का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है। अब आरोपियों को फांसी पर लटकाने की मांग हो रही है। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया पर लोग घटना का विरोध कर रहे हैं। लड़की के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। पर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो पीड़िता को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराकर आपत्तिजनक पोस्ट लिख रहे हैं।