Heavy Rain Alert: देश के करीब आधे हिस्से में आने वाले दिनों में दोबारा तेज बारिश हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने किसानों को चेतावनी दी है और उन्हें सलाह दी है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए पहले से ही जरूरी इंतज़ाम कर लें।

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में फिर से भारी बारिश होने वाली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और म्यांमार के पास बना सिस्टम अगले हफ्ते तक असर दिखाएगा।कुछ दिन पहले तक लग रहा था कि बारिश का मौसम पूरी तरह से खत्म हो गया है। उत्तर भारत के कई इलाकों से मानसून लौट चुका है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात से बुधवार को मानसून की विदाई हो गई। इसके कारण उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में फिलहाल बारिश बंद हो गई थी। लेकिन अब ये राहत ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली, क्योंकि नया सिस्टम फिर से बारिश ला सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन राज्यों में जमकर होगी बारिश

उत्तर भारत के कई इलाकों से मानसून लौट चुका है। बुधवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात से मानसून विदा हो गया। इसके बाद मैदानी और पहाड़ी इलाकों में फिलहाल बारिश लगभग बंद हो गई है। लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रहेगी, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में लगातार नए सिस्टम बन रहे हैं, जो फिर से मौसम बदल देंगे।

बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनने की संभावना

26 से 30 सितंबर के बीच महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में तेज बारिश होने की आशंका है। आने वाले 2-3 दिनों में पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी ओडिशा और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम हिस्से में बना लो-प्रेशर एरिया इसकी मुख्य वजह होगा। 25-26 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनने की संभावना है। इसके बाद बारिश का असर और बढ़ जाएगा और ओडिशा से लेकर गुजरात तक फैल सकता है।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: 'पूरी दुनिया एक तरफ, मेरा बुमराह एक तरफ', संजना गणेशन ने लूटी महफिल 

इन राज्यों में दिखेगा असर

बंगाल की खाड़ी से चलने वाली नमी वाली हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंचेंगी। इनके असर से उत्तर प्रदेश के झांसी तक बारिश हो सकती है। हालांकि, इसका मानसून की विदाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। बंगाल की खाड़ी में बार-बार नए सिस्टम बन रहे हैं। इसी वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी और मध्य भारत में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।