IMD Alert On 20 October: ज्यादातर राज्यों में मानसून अब खत्म हो चुका है, लेकिन कुछ राज्यों में 16 से 20 अक्टूबर के बीच तेज हवा और भारी बारिश हो सकती है। यूपी में ठंड बढ़ रही है और 20 अक्टूबर के बाद रातें और ज्यादा सर्द रहने की संभावना है।

IMD Alert On 20 October: उत्तर भारत में अब मानसून खत्म हो गया है लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी इसका असर दिखाई दे रहा है। 16 से 20 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली में आज बारिश की कोई चेतावनी नहीं है और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई जिलों में ठंड ने दी दस्तक

उत्तर प्रदेश में भी अब ठंड बढ़ रही है। सुबह और रात के समय कई जिलों में ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली के बाद यानी 20 अक्टूबर के बाद रातें और सर्द रहेंगी। लखनऊ के अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार 16 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल बारिश या आंधी की कोई चेतावनी नहीं है। प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं। 18 और 19 अक्टूबर को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, अब प्रदेश में हल्की उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं की वजह से धीरे-धीरे कई जिलों में रात का तापमान घटेगा और ठंड बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: Chhath Puja: दिवाली-छठ पर घर आने वालों की जेब खाली कर रहीं एयरलाइंस, 22 हजार तक पहुंची टिकट की कीमत

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

बिहार में आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ जिलों में बादल रहेंगे। पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर में गर्मी महसूस हो सकती है। जुलाई और अगस्त में भारी बारिश के कारण बिहार के कई शहरों में बाढ़ आई थी। मध्य प्रदेश और राजस्थान में 16 अक्टूबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। सभी जिले ग्रीन जोन में हैं। उत्तराखंड में भी मौसम साफ रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।