Mumbai Weather: मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, गोवा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित कई राज्यों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

Mumbai Weather: मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

इसी को देखते हुए पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घर से बाहर न निकलें। साथ ही, समुद्र किनारे या तटीय इलाकों में जाने से भी बचने की सलाह दी गई है।

आने वाले दिनों में भारी बारिश की आशंका

भारतीय मौसम विभाग के लेटस्ट अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में कई राज्यों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 25 जुलाई को ओडिशा, कोकण, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ में 25 और 26 जुलाई को और मध्य प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों तक मध्य और पूर्वी भारत, पश्चिमी तट और आसपास के घाट क्षेत्रों में मानसून काफी सक्रिय रहेगा, जिससे तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Scroll to load tweet…

26 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी

आज मुंबई में कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 25 जुलाई को मुंबई का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 2011 की सौम्या रेप-मर्डर केस का दिव्यांग दोषी दीवार फांद जेल से फरार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में धर दबोचा