भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीन अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी। यूके में 8 दिसंबर, अमेरिका में 14 दिसंबर, इटली, जर्मनी और फ्रांस में 27 दिसंबर से वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हुआ था। 

नई दिल्ली. भारत में कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम (vaccination program) ने दुनिया के टॉप देशों को पीछे छोड़ दिया है। भारत में अभी तक 32 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन (vaccine) लग चुकी है। भारत में अभी तक 32,36,63,297 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- डेल्टा+ तेजी से फैलने वाला वायरस, वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोग ही इससे हो रहे हैं संक्रमित

16 जनवरी से शुरू हुआ था वैक्सीनेशन
भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीन अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी। यूके में 8 दिसंबर, अमेरिका में 14 दिसंबर, इटली, जर्मनी और फ्रांस में 27 दिसंबर से वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हुआ था। 

किस देश में कितनी डोज 
अमेरिका में 323327328, यूके में 7 करोड़ 67 लाख 74 हजार 990, इटली में 4 करोड़ 96 लाख 50 हजार 721, जर्मनी में 7 करोड़ 14 लाख 37 हजार 514, फांस में 5 करोड़ 24 लाख, 57 हजार 288 लोगों को वैक्सीन लगी है। 

देश में कितने मामले
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 46,498 नए मामले सामने आए हैं। 58,540 रिकवर हुए हैं। जबकि 978 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी रविवार को 13,034 कम हो गई। अब कुल 5 लाख 68 हजार 48 मरीजों का इलाज चल रहा है।