कोरोना वायरस से दुनियाभर में हाहाकार मची है। हालांकि, भारत में अभी भी स्थिति काबू में है। ऐसे में एक और अच्छी खबर सामने आई है। भारत ने अब तक कोरोना के 10 लाख टेस्ट किए हैं। भारत 10 लाख या उससे ज्यादा टेस्ट करने वाला 10वां देश है। हालांकि, भारत के लिए ये अच्छी खबर है कि यहां अब तक सिर्फ 39 हजार मामले सामने आए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, इटली और स्पेन समेत अन्य देशों के मामले में ये काफी कम पॉजिटिव केस हैं। 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से दुनियाभर में हाहाकार मची है। हालांकि, भारत में अभी भी स्थिति काबू में है। ऐसे में एक और अच्छी खबर सामने आई है। भारत ने अब तक कोरोना के 10 लाख टेस्ट किए हैं। भारत 10 लाख या उससे ज्यादा टेस्ट करने वाला 10वां देश है। हालांकि, भारत के लिए ये अच्छी खबर है कि यहां अब तक सिर्फ 39 हजार मामले सामने आए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, इटली और स्पेन समेत अन्य देशों के मामले में ये काफी कम पॉजिटिव केस हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फोटो एएनआई से

दुनिया में सिर्फ इन 10 देशों ने किए 10 लाख से ज्यादा टेस्ट

कोरोना वायरस का कहर दुनिया के 200 से ज्यादा देशों पर है। सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका, ब्रिटेन, स्पेन, इटली, जर्मनी जैसे देश हैं। इन देशों में जितने ज्यादा टेस्ट हुए उतने ज्यादा ही संक्रमण के मामले सामने आए। अभी तक अमेरिका, स्पेन, इटली, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, तुर्की, रूस, भारत और यूएई ने ही 10 लाख से ज्यादा टेस्ट किए हैं। खास बात ये हैं कि यूएई के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है, जहां इतने कम मामले सामने आए हैं। 

कैसी है देशों की स्थिति

देशकुल टेस्टसंक्रमितमौतें
अमेरिका6,931,1321,160,838 67,448
स्पेन1,528,833245,567 25100
इटली 2,108,837 209,32828,710
ब्रिटेन 1,129,907 182,260 28,131
फ्रांस1,100,228168,39624,760
जर्मनी 2,547,052164,9676,812
तुर्की 1,111,366 124,375 3,336
रूस3,945,518124,0541,222
भारत1,046,450 39,9801323
यूएई1,200,00013,599 119


70 हजार तक हो रहे टेस्ट
भारत में शुरुआत में सिर्फ 100 लैबों में जांच हो रही थी। उस दौरान हर रोज सिर्फ 3-4 हजार लोगों की जांच हो पा रही थी। लेकिन अब लैबों की संख्या 300 के पार हो गई है। वहीं, हर रोज अब 70 हजार लोगों तक की जांच हो रही है। सरकार का लक्ष्य मई आखिर तक हर रोज 1 लाख मरीजों की जांच करने का है। 

भारत में 4% संक्रमित केस मिल रहे हैं
भारत में एक अच्छी बात यह रही है कि संक्रमण दक 4% ही रहा है। जब शुरुआत में 15 हजार लोगों की जांच हुई थी, तब भी संक्रमण 4% लोग ही मिले थे। अब जब 10 लाख लोगों की जांच हो चुकी है, तब भी यह करीब 4% यानी 39980 तक पहुंचा है।

लॉकडाउन और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से कोरोना पर मिली जीत
माना जा रहा है कि भारत में कोरोना को फैलने से रोकने में लॉकडाउन ने अहम भूमिका निभाई। इससे ना केवल नए मामले तेजी से बढ़े, बल्कि संक्रमण की रफ्तार भी काफी कम हो गई है। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा स्क्रीनिंग, हॉटस्पॉट का चयन, मॉनिटरिंग, टेस्टिंग और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने में जो कदम उठाए, वे सफल होते नजर आ रहे हैं।