देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार रात निधन हो गया। वे लंबे वक्त से बीमार थीं। कंचन ने मुंबई में आखिरी सांस ली। कंचन किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अफसर थीं।

देहरादून. देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार रात निधन हो गया। वे लंबे वक्त से बीमार थीं। कंचन ने मुंबई में आखिरी सांस ली। कंचन किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अफसर थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंचन चौधरी हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थीं। वे 1973 बैच की आईपीएस अफसर थीं। 2004 में उत्तराखंड की डीजीपी बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया था। कंचन 2007 में डीजीपी पद से रिटायर हो गईं थीं।

राजनीति में भी आजमाई थी किस्मत
रिटायरमेंट के बाद कंचन ने राजनीति में भी किस्मत अजमाई थी। हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिली। कंचन ने उत्तराखंड की हरिद्वार सीट से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें भाजपा सासंद रमेश पोखरियाल निशंक से हार मिली थी। हालांकि, उस वक्त कंचन चौधरी के चुनाव लड़ने से सीट चर्चा में आ गई थी।