विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है, जो दिखाता है कि वैश्विक समृद्धि एक-दूसरे पर आधारित है और आर्थिक अवसर और चुनौतियां भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। 

नई दिल्ली। भारत बुधवार को जी20 ट्रोइका (Troika) में शामिल हो गया। इस ग्रुप में मौजूदा अध्यक्ष देश इंडोनेशिया (Indonesia) और पूर्व अध्यक्ष देश इटली (Itley) भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। जी20 ट्रोइका में इंडोनेशिया, इटली और भारत शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है, जो दिखाता है कि वैश्विक समृद्धि एक-दूसरे पर आधारित है। आर्थिक अवसर और चुनौतियां भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।
बयान के अनुसार, जी20 देश बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए साथ आए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी20 का संस्थापक सदस्य होने के नाते भारत ने इस मंच का उपयोग महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने और दुनिया के सबसे वंचित तबके पर प्रभाव डालने वाले मामलों को उठाने में किया है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया ने बुधवार को ही इटली से जी20 की अध्यक्षता प्राप्त की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ट्रोइका सदस्य होने के नाते भारत जी20 के एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया और इटली के साथ मिलकर काम करेगा। भारत एक दिसंबर, 2022 से जी20 के अध्यक्ष का पद संभालेगा।

क्या है जी ट्रोइका
भारत एक दिसंबर 2021 से लेकर 30 नवंबर 2024 तक जी20 ट्रोइका का हिस्सा होगा। हर साल जब एक सदस्य देश अध्यक्ष पद ग्रहण करता है तो वह देश पिछले साल के अध्यक्ष देश और अगले साल के अध्यक्ष देश के साथ समन्वय स्थापित करके काम करता है और इस प्रक्रिया को ही ट्रोइका कहते है। ये समूह के एजेंडे की अनुकूलता और निरंतरता को सुनिश्चित करता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जी20 में ये देश शामिल
जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं. जी20 विश्व की 19 अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं और यूरोपीय संघ को साथ लाता है और इसके सदस्य वैश्विक जीडीपी का 80 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत और वैश्विक आबादी के 60 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यह भी पढ़ें
Omicron :एट रिस्क देशों से 3,400 से ज्यादा यात्री लेकर भारत पहुंचीं 11 उड़ानें, इनमें से 6 कोविड संक्रमित मिले
सीरियल Imlie में धमाकेदार एंट्री लेने वाली Piya Valechaकी अदाओं के हैं लाखों दीवाने, देखें उनकी हॉट तस्वीरें