भारत की अध्यक्षता में G20 की 100वीं बैठक सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुई। इसमें दुनियाभर के प्रमुख कृषि वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया और ग्लोबल फूड सिक्योरिटी पर बात की।

नई दिल्ली। इस साल G20 की अध्यक्षता भारत के पास है। इसके चलते देश में G20 की बैठकें हो रहीं हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जी20 की 100वीं बैठक हुई। इसमें दुनियाभर के प्रमुख कृषि वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया और ग्लोबल फूड सिक्योरिटी पर बात की। वहीं सोमवार को गोवा में हेल्थ वर्किंग ग्रुप, हैदराबाद में डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप और शिलांग में स्पेस इकोनॉमी लीडर्स प्रीकर्सर की बैठक भी हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत को G20 की अध्यक्षता बाली में आयोजित किए गए शिखर सम्मेलन में 16 नवंबर 2022 को मिली थी। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 का अध्यक्ष है। दिल्ली में जी 20 का शिखर सम्मेलन होगा। 8 नवंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 का लोगो जारी किया था। इसे "वसुधैव कुटुम्बकम" की थीम पर तैयार किया गया है।

G20 में शामिल हैं ये देश

G20 में 19 देशों और एक अंतरराष्ट्रीय संगठन (यूरोपीय संघ) शामिल हैं। इस समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किए, अमेरिका, यूके और यूरोपीय संघ शामिल हैं। G20 सदस्यों का GDP ग्लोबल GDP का करीब 85%, वैश्विक व्यापार का 75% से अधिक और जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई है।

यह भी पढ़ें- Teachers Recruitment Scam: CBI ने TMC MLA जीबन कृष्णा साहा को गिरफ्तार किया, 65 घंटे तक हुई थी पूछताछ, डर के मारे तालाब में फेंके फोन

भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान आयोजित की जा रही बैठकों में अब तक 110 से अधिक देशों के 12,300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया है। सोमवार तक हुई 100 बैठकों को 41 शहरों और 28 राज्यों में किया गया है। G20 की बैठकें राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के पूर्ण समर्थन और भागीदारी के साथ पूरे भारत में आयोजित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- Same Sex Marriage पर SC को केंद्र ने दिया दो-टूक जवाब, यह संसद का मामला, फैसला देने से बचे कोर्ट