भारत के चांद पर पहुंचने के सबसे महत्वाकांक्षी मिशन के तहत चंद्रयान-3 की लांचिंग तारीख तय कर दी गई है।

Chandrayaan 3 launching date: भारत के चांद पर पहुंचने के सबसे महत्वाकांक्षी मिशन के तहत चंद्रयान-3 की लांचिंग तारीख तय कर दी गई है। 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा रेंज से चंद्रयान-3 को लांच किया जाएगा। इसरो ने चंद्रयान-3 के लांचिंग की जानकारी देते हुए बताया कि य लांचिंग 14 जुलाई को दिन के 2.35 बजे श्रीहरिकोटा रेंज से की जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले 13 जुलाई को की जाने वाली थी लांचिंग

इसरो ने चंद्रयान -3 की लॉन्च डेट को गुरुवार को रिशेड्यूल कर 14 जुलाई किया है। इसके पहले चंद्रयान -3 को 13 जुलाई को लॉन्च किया जाना था। लेकिन किन्हीं वजहों से इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्विटर पर जानकारी दी है। ट्वीटर पर अपने अधिकारिक हैंडल से इसरो की ओर से बताया गया कि चंद्रयान-2 का अगला मिशन चंद्रयान-3, 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया जाएगा।

चंद्रयान-3 को GSLV Mk-III लेकर अंतरिक्ष में जाएगा

लॉन्च व्हीकल मार्क III (LVM3) द्वारा चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। LVM3 को जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क III (GSLV Mk-III) के रूप में भी जाना जाता है। चंद्रयान -3 को अंतरिक्ष में ले जाने वाला LVM3 इसरो का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली रॉकेट है।

लांचिंग के लिए यह भारत का तीसरा प्रयास

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)द्वारा मिशन मून के चंद्रयान-3 की लांचिंग का ऐलान कर दिया गया है। चंद्रयान की लांचिंग के लिए यह भारत का तीसरा प्रयास है। इससे पहले चंद्रयान-2 के दौरान कई खट्टी-मीठे अनुभव हुए थे और पूरा देश उस वक्त का साक्षी बना था। अंतरिक्ष अनुसंधान की बात करें तो यह देश के लिए एक और बड़ी प्रगति है। पिछली बार यानि चंद्रयान-2 के दौरान विक्रम लैंडर की सही लांचिंग नहीं हो पाई थी लेकिन अब पूरे अनुभव के साथ नई शुरूआत की जानी है।

यह भी पढ़ें:

प्रफुल्ल पटेल व अन्य बागी नेताओं को एनसीपी से किया गया निष्कासित