लेबनान के विदेश मामलों और प्रवासियों के मंत्रालय के अनुसार, अफगानिस्तान के ट्रेम्पलिन में भारतीय कंपनी ओरेकल के लिए काम करने वाले मुहम्मद खत्ताब तलिबान के कब्जे के बाद वहां फंस गए थे। 

नई दिल्ली. अफगानिस्तान में तलिबान के कब्जे के बाद लोग वहां से भाग रहे हैं। भारत अपने नागरिकों के साथ-साथ दूसरे देशों के नागरिकों की मदद कर रहा है। लेबनान मे अपने नागरिक की मदद करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। लेबनान के विदेश मामलों और प्रवासियों के मंत्रालय ने लेबनानी नागरिक, मुहम्मद खत्ताब के मदद के लिए भारत को थैक्स कहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- भारत के 107 लोगों समेत 168 ने छोड़ा Afghanistan, अफगानी सांसद नरेंदर खालसा परिवार के साथ आए

लेबनान के विदेश मामलों और प्रवासियों के मंत्रालय के अनुसार, अफगानिस्तान के ट्रेम्पलिन में भारतीय कंपनी ओरेकल के लिए काम करने वाले मुहम्मद खत्ताब तलिबान के कब्जे के बाद वहां फंस गए थे। मंत्रालय ने कहा- कठिन परिस्थितियों में अफगानिस्तान से उन्हें निकालने के लिए भारत के अथक प्रयास के लिए धन्यवाद और आभार। उन्होंने बताया कि भारत अपने नागरिकों के साथ उन्हें भी भारतीय सैन्य विमान में सुरक्षित रूप से नई दिल्ली ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें-  जब एयरपोर्ट पर गूंजने लगे किलकारियां, काबुल से रेस्क्यू के दौरान अफगान महिला ने दिया बच्चे को जन्म

भारत अपने नागरिकों को निकाल रहा है
बता दें कि अफगानिस्तान में तलिबान के कब्जे के बाद से लोग वहां से भाग रहे हैं। भारत अपने लोगों को वहां से एयरलिफ्ट कर रहा है। रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 168 लोगों को लेकर वायुसेना का विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंचा। इनमें 107 भारतीय थे। इन लोगों में भारतीय मूल के अफगानी सांसद नरेंदर सिंह खालसा, अनारकली होनरयार और इनका परिवार भी देश छोड़कर यहां आया है।