अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 168 लोगों को लेकर वायुसेना का विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंच चुका है। इनमें 107 भारतीय हैं। इन लोगों में भारतीय मूल के अफगानी सांसद नरेंदर सिंह खालसा, अनारकली होनरयार और इनका परिवार भी देश छोड़कर यहां आया हैं। 

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 168 लोगों को लेकर वायुसेना का विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंच चुका है। इनमें 107 भारतीय हैं। इन लोगों में भारतीय मूल के अफगानी सांसद नरेंदर सिंह खालसा, अनारकली होनरयार और इनका परिवार भी देश छोड़कर यहां आया हैं। होनरयार और खालसा उन लोगों में शामिल थे जिन्हें तालिबान शनिवार को काबुल एयरपोर्ट से अपने साथ ले गया था। तालिबान ने कहा था कि ये अफगानी हैं इसलिए देश नहीं छोड़ सकते। हालांकि, बाद में इन्हें छोड़ दिया गया। भारत की सरजमीं पर पहुंचते ही सांसद नरेंदर सिंह खालसा भावुक हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें: काबुल से निकले भारतीय तो विमान में ही लगने लगे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे, 87 भारतीय पहुंचे दिल्ली

सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट से पहुंचे थे अन्य लोग

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 87 अन्य भारतीय सकुशल निकाल यहां पहुंचाए गए हैं। सभी 87 भारतीय स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। इनमें से दो नेपाली नागरिक भी हैं। वतन वापसी की खुशी में भावविभोर लोगों ने प्लेन में ही ‘भारत माता की जय’ के खूब जयकारे लगाए। इन भारतीयों को दो विमानों से भारत लाया गया है। 
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि भारत लाए जा रहे भारतीयों को पहले काबुल से निकालकर तजाकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे और कतर की राजधानी दोहा पहुंचाया गया था। वहां से इनको बीती रात भारत रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें: Afghanistan में तालिबान का नया फरमान, media मानिटरिंग व कंट्रोल के लिए तीन सदस्यीय कमेटी

अब भारत आ सकेंगे रोज दो विमान

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों के वतन वापसी की राह आसान हो गई है। काबुल एयरपोर्ट से भारत को रोजाना दो विमानों के संचालन की अनुमति मिल चुकी है। अमेरिकी और उत्तरी अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन फोर्स ने इसकी अनुमति शनिवार को दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अब वे जल्द ही सभी भारतीयों को वापस लाएंगे। यहां अभी 300 भारतीयों के फंसे होने की जानकारी है।

यह भी पढ़ें:

कल्याण सिंह: जिनके राज में हाईस्कूल-इंटर पास करने पर युवा गर्व से कहते- हम कल्याण राज के पास आउट हैं

यूपी में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन, PM Modi से लेकर सीएम तक ने जताया दुःख