भारत और नेपाल के बीच पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा है। इसी बीच भारत के आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बुधवार को नेपाल पहुंचे। वे यहां तीन दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान जनरल नरवणे को नेपाली सेना के मानद जनरल का दर्जा मिलेगा। 

नई दिल्ली. भारत और नेपाल के बीच पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा है। इसी बीच भारत के आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बुधवार को नेपाल पहुंचे। वे यहां तीन दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान जनरल नरवणे को नेपाली सेना के मानद जनरल का दर्जा मिलेगा। 

इससे पहले नेपाल सेना ने बयान जारी कर इस दौरे की जानकारी दी थी। इस दौरान नेपाल सेना ने बताया था कि भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे इस साल नवंबर में नेपाल का दौरा करेंगे। नेपाल सरकार ने 3 फरवरी 2020 को दौरे की मंजूरी दी थी। लेकिन कोरोना की वजह से दोनों देशों में लॉकडाउन की वजह से दौरा स्थिगित हो गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रपति मानद जनरल का दर्जा देंगी
बयान में आगे कहा गया कि राष्ट्रपति विघा देवी भंडारी जनरव नरवणे को उनके दौरे के दौरान एक समारोह में नेपाली सेना के जनरल का हॉनररी रैंक प्रदान करेंगी। 

क्या सुलझेगा विवाद?
भारत और नेपाल के बीच पिछले कुछ महीनों से विवाद जारी है। ऐसे भारतीय सेना प्रमुख का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। नेपाल ने मई में विवादित नक्शा जारी किया था। इसमें भारत के 3 हिस्सों को भी शामिल किया गया था। भारत ने इस विवादित नक्शे को लेकर विरोध दर्ज कराया था। उधर, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने भी भारत पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने नेपाल की राजनीति में अस्थिरता के लिए भारत को जिम्मेदार ठहाराया था।