जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में चार आतंकवादियों को खात्मे के बाद भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने ने आतंकवादियों को बहुत स्पष्ट संदेश दिया। पाकिस्तान का नाम लिए बगैर जनरल नरवने ने कहा कि जो भी भारत में घुसपैठ करने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करेगा, उससे उसी तरीके से निपटा जाएगा। वह वापस नहीं जा सकेगा। 

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में चार आतंकवादियों को खात्मे के बाद भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने ने आतंकवादियों को बहुत स्पष्ट संदेश दिया। पाकिस्तान का नाम लिए बगैर जनरल नरवने ने कहा कि जो भी भारत में घुसपैठ करने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करेगा, उससे उसी तरीके से निपटा जाएगा। वह वापस नहीं जा सकेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सेना प्रमुख ने सेब से लदे ट्रक में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम देने वाले सैनिकों की तारीफ की। जनरल नरवने ने कहा कि भारतीय सेना जम्मू और कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बीच काफी तालमेल था। 

उन्होंने कहा, सुरक्षा बलों का यह एक सफल ऑपरेशन था। यह जमीन पर काम करने वाले सभी सुरक्षा बलों के बीच सही तालमेल को दर्शाता है। विरोधी और आतंकवादियों के लिए यह संदेश बहुत स्पष्ट है कि जो भी हमारी तरफ घुसपैठ करने की कोशिश करेगा, उससे निपटा जाएगा। वे वापस नहीं जा पाएंगे।

नगरोटा में हुए ऑपरेशन में मारे गए चारो आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के थे। गुरुवार की सुबह 4.20 बजे सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई था।