यह ऑपरेशन कुलगाम के कुज्जर क्षेत्र में चलाया गया। इंडियन आर्मी के चिनार कोर ने ऑपरेशन में आतंकवादियों के मार गिराए जाने की पुष्टि की है। 

Indian Army eliminated Two Terrorists: भारतीय सेना ने ज्वाइंट आपरेशन में जम्मू-कश्मीर में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों के पास से दो AK-series rifles और भारी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है। यह ऑपरेशन कुलगाम के कुज्जर क्षेत्र में चलाया गया। इंडियन आर्मी के चिनार कोर ने ऑपरेशन में आतंकवादियों के मार गिराए जाने की पुष्टि की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सेना ने दी जानकारी

इंडियन आर्मी चिनार कोर ने बताया कि सामान्य क्षेत्र कुज्जर में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में इंटेलीजेंस एजेंसियों ने इनपुट दिया था। इसके बाद इंडियन आर्मी ने जम्मू-कश्मीर पुलिस व इंटेलीजेंस एजेसियों के सहयोग से ऑपरेशन शुरू किया। इस आपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। आतंकियों के पास से एके सीरीज के राइफल्स, काफी मात्रा में विस्फोटक सहित तमाम युद्ध सामग्री बरामद किए गए हैं।