भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की फटकार लगाई है। भारत ने यह फटकार गलत न्यूज फैलाने के चलते लगाई है। दरअसल, पाकिस्तान लगातार प्रोपेगेंडा के तहत भारत पर अल्पसंख्यक मुस्लिमों के खिलाफ अत्याचार के आरोप लगा रहा है।

नई दिल्ली. भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की फटकार लगाई है। भारत ने यह फटकार गलत न्यूज फैलाने के चलते लगाई है। दरअसल, पाकिस्तान लगातार प्रोपेगेंडा के तहत भारत पर अल्पसंख्यक मुस्लिमों के खिलाफ अत्याचार के आरोप लगा रहा है। इसके लिए इमरान और उसके मंत्री फर्जी ट्वीट भी करते हैं, लेकिन हर बार पकड़े जाते हैं और ट्वीट डिलीट कर देते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा ही कुछ शुक्रवार को हुआ। इमरान ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प का है। इमरान ने लिखा, भारतीय पुलिस का मुस्लिमों के खिलाफ अत्याचार। 

Scroll to load tweet…

विदेश मंत्रालय ने लगाई फटकार
भारत के विदेश मंत्रालय ने इमरान के झूठ को बेनकाब कर दिया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ये वीडियो बांग्लादेश में एक पुरानी घटना है। हालांकि, सोशल मीडिया पर फजीहत के बाद इमरान खान ने यह पोस्ट डिलीट कर दी।