चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर देश के दिग्गज नेताओं, आध्यात्मिक गुरू सद्गगुरू सहित अलग-अलग क्षेत्र की बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है। लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने बधाई दी है।

Chandrayaan-3 Success. चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद देश की राजनैतिक हस्तियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं आध्यात्मिक गुरू सद्गगुरू ने भी भारत की इस उपलब्धि पर इसरो को बधाई संदेश दिया है। भारत की यह उपलब्धि खास इसलिए है क्योंकि अभी तक अमेरिका, चीन और रूस ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी और भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला और इकलौता देश बन चुका है। आइए जानते हैं भारत में इसका कैसा रिएक्शन रहा।

संद्गुरू से दी इसरो को बधाई

आध्यात्मिक संत सद्गुरू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि- भारत के लिए यह गर्व का दिन है क्योंकि हम चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मना रहे हैं। इस राष्ट्र के लोगों के दिलों और दिमाग में मौजूद अपार क्षमता और प्रयास का यह प्रमाण। #ISRO टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Scroll to load tweet…

चंद्रयान-3 की सफलता पर ईशा योग केंद्र में जश्न मनाया गया। इस दौरान युवा खुशी में झूमते दिखे। युवाओं ने तिरंगा झंडा लहराया।

Scroll to load tweet…

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका से ही न सिर्फ चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग में वर्चुअली भागीदारी की बल्कि सफलता के बाद देश को संबोधित किया। उन्होंने इसरो प्रमुख को पर्सनली फोन करके भी बधाईयां दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के 140 करोड़ लोगों को गौरवान्वित करने वाली है। उन्होंने समस्त देशवासियों को बधाई दी।

Scroll to load tweet…

गृहमंत्री अमित शाह की बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर भारत की इस उपलब्धि का गौरव गान किया। शाह ने लिखा कि भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन चुका है। भारत के स्पेस प्रोजेक्ट की इस कामयाबी पर पूरा देश जश्न मना रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह हर भारतीय की संयुक्त सफलता है। देश के 140 करोड़ लोग आज भारत की इस उपलब्धि के साक्षी बने हैं। हम पिछले 6 दशक से स्पेस प्रोग्राम में सफलता पा रहे हैं और यह कामयाबी उसी क्रम में आई है।

Scroll to load tweet…

जेपी नड्डा- राहुल गांधी की बधाई

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा कि बधाई हो, हम चांद पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वीडियो संदेश जारी करके इसरो के वैज्ञानिकों और केंद्रीय नेतृत्व सहित देशभर के लोगों को शुभकामना दी। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसरो की तारीफ में लिखा कि इसरो ने एक और मील का पत्थर स्थापित किया है।

योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि- अंतरिक्ष अनुसंधान में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर 'नए आत्मनिर्भर भारत' के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान 'चंद्रयान-3' की स्वर्णिम सफलता पर हमें गर्व है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजनरी नेतृत्व में अर्जित इस उपलब्धि हेतु @isro की टीम का हार्दिक अभिनंदन! सभी को बधाई! जय हिंद!

Scroll to load tweet…

इन्होंने भी दी शुभकामनाएं

पश्चिम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, कैबिनेट मंत्री मीनाक्षी लेखी, पूर्व इसरो साइंटिस्ट नांबी नारायण, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित देश के तमाम दिग्गजों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा भारत: PM Modi ने 140 करोड़ देशवासियों को दी बधाई, कहा- अब चंदा मामा बस एक टूर के…