देश में कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन को तैयार कर लिया गया है। 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने की क्षमता होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश में रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की 22वीं बैठक की अध्यक्षता की। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन को तैयार कर लिया गया है। 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने की क्षमता होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश में रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की 22वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश मंत्री एस.जयशंकर भी मौजूद रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, हमारे वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जीनोम सिक्वेंसिंग और कोरोना वायरस के आइसोलेशन द्वारा एक वैक्सीन के विकास पर काम किया है और एक स्वदेशी वैक्सीन को विकसित किया है।

भारत में मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम
भारत का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे ज़्यादा 95.46% है। हमारी मृत्य दर दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में से एक है, जो कि 1.45% है। पूरे भारत में 16 करोड़ से ज़्यादा टेस्ट हो चुके हैं।

6-7 महीने में 30 करोड़ लोगों को दी जाएगी वैक्सीन
डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, हम अगले 6-7 महीने में लगभग 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की स्थिति में होंगे। हमें विश्वास है 2021 का वर्ष देशवासियों के लिए बेहतर होगा और कोविड के खिलाफ जंग में भारत के लोगों को निर्णायक सफलता मिलेगी।

"2021 में कोरोना के खिलाफ निर्णायक सफलता मिलेगी"
उन्होंने कहा, हम अगले 6-7 महीने के बीच लगभग 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की स्थिति में होंगे। हमें विश्वास है 2021 का वर्ष देशवासियों के लिए बेहतर होगा और कोविड के खिलाफ जंग में भारत के लोगों को निर्णायक सफलता मिलेगी।