केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 को निष्प्रभावी करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई थी। जिसके बाद केंद्र सरकार द्वारा अब जम्मू-कश्मीर में एसएमएस और इंटरनेट सेवाओं को मंगलवार आधी रात से शुरू कर दिया गया है। 

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर को नए साल का तोहफा मिला है। मंगलवार आधी रात से कश्मीर के सभी इलाकों में एसएमएस सुविधा बहाल कर दी गई है। इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों में इंटरनेट सेवा को शुरू कर दिया गया है। दरअसल, 5 अगस्त को धारा 370 हटाए जाने के बाद से घाटी में लैंडलाइन, इंटरनेट और शॉर्ट मैसेज सर्विस की सुविधा पर रोक लगा दी गई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आधी रात में बहाल हुई सेवा 

जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया कि मंगलवार आधी रात से सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में भी ब्राडबैंड सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। मोबाइल सेवा बहाल करने के इस कदम का कश्मीर में स्वागत किया गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सरकार को जनता के लिए ब्राडबैंड इंटरनेट सेवाओं को भी अब बहाल करना चाहिए।

धीरे-धीरे सरकार बहाल कर रही सेवाएं 

केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 को निष्प्रभावी करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई थी। अब इस पाबंदी में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। पहले लैंडलाइन बहाल की गई और फिर पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवाओं को शुरू किया गया। इसके बाद जम्मू में ब्राडबैंड इंटनेट को बहाल किया गया, जबकि कश्मीर में इस पर अब भी रोक है।