रोम में ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर दूसरे दौर की वार्ता शुरू की है। ओमान के मध्यस्थता में दोनों देशों के प्रतिनिधि बातचीत कर रहे हैं। क्या इस बार कोई हल निकलेगा?

ईरान और अमेरिका ने इटली के रोम में ईरान के तेजी से आगे बढ़ रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर दूसरे दौर की वार्ता शुरू की है।दोनों देशों के बीच ये वार्ता रोम में ओमान के दूतावास में चल रही है।एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने अमेरिकी मीडिया को बंद कमरे में हो रही इस वार्ता के बारे में जानकारी दी है। ईरान के मीडिया ने भी बताया है कि शनिवार दोपहर ये वार्ता शुरू हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शक्तिशाली देशों ने ईरान के साथ परमाणु समझौता किया था

ओमान के विदेश मंत्री बदर अल बुसैदी ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची और मध्य पूर्व के लिए अमेरिकी दूत और अरबपति कारोबारी स्टीव विटकॉफ के बीच वार्ता करा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में अमेरिका को ईरान के साथ किए गए परमाणु समझौते से अलग कर लिया था। शक्तिशाली देशों ने ईरान के साथ परमाणु समझौता किया था।

यह भी पढ़ें: इस साल भारत की यात्रा पर आएंगे एलन मस्क, पीए मोदी से बातचीत पर कही ये बात

 परमाणु बम बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की धमकी दे सकता है ईरान

इस बातचीत में बहुत कुछ दांव पर लगा है। रिपोर्टों के मुताबिक हाल के सालों में ईरान का परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा है और ईरान परमाणु बम बनाने के करीब पहुंच गया है।अगर अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता नाकाम होती है तो अमेरिका ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है। वहीं ईरान परमाणु बम बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की धमकी दे सकता है। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था- मैं ईरान को परमाणु बम बनाने से रोकना चाहता हूं।