जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के नजदीक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई जा रही है। जब शिवाजी महाराज की प्रतिमा कुपवाड़ा पहुंची तो भारतीय सेना के जवानों का जोश देखने लायक रहा। 

Shivaji Maharaj Statue in Kupwara. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के नजदीक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई जा रही है। जब शिवाजी महाराज की प्रतिमा कुपवाड़ा पहुंची तो भारतीय सेना के जवानों का जोश देखने लायक रहा। 7 नवंबर को ही प्रतिमा का अनावरण किया जाना है। मराठा छत्रप की यह पहली प्रतिमा जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में लगाई जा रही है। मराठा छत्रप की यह प्रतिमा मराठा लाइट इंफ्रैंक्ट्री के जवानों ने रिसीव किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारतीय सेना ने किया प्रतिमा का जोरदार स्वागत

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण होना है और जब यह प्रतिमा कुपवाड़ा पहुंची तो भारतीय सेना को जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। कश्मीर में मराठा साम्राज्य के छत्रप शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने के लिए सैनिकों में भी जबरदस्त जोश है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से भारतीय सेना के जवान प्रतिमा का स्वागत कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

2200 किलोमीटर की यात्रा के बाद पहुंची प्रतिमा

छत्रपति शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा करीब 2200 किलोमीटर की यात्रा के बाद जम्मू कश्मीर पहुंची है। वहां पर राष्ट्रीय राइफल्स और 41 मराठा लाइट इंफ्रैंटी रेजिमेंट का बेस है। इसी रेजीमेंट ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा रिसीव की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि अपने ऐतिहासिक नायकों को हमें याद रखना चाहिए। भारतीय सैनिकों का जोश देखकर कहा जा सकता है कि उनके प्रति वे कितना आदर रखते हैं।

यह भी पढ़ें

Manipur Tension: मणिपुर में तनाव का ताजा दौर, स्टूडेंट्स को क्यों करना पड़ा धरना- प्रदर्शन