झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस जेएमएम गठबंधन को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। मुख्यमंत्री और भाजपा का राज्य में चेहरा रघुवर दास भी चुनाव हार गए हैं। भाजपा के बागी सरयू दास ने उन्हें मात दी।

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस जेएमएम गठबंधन को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। मुख्यमंत्री और भाजपा का राज्य में चेहरा रघुवर दास भी चुनाव हार गए हैं। भाजपा के बागी सरयू दास ने उन्हें मात दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रघुवर दास ही नहीं राज्य में भाजपा के ज्यादातर बडे़ चेहरों को जनता ने नकार दिया। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह भी चक्रधरपुर से हार गए। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव सिसई विधानसभा सीट हार गए हैं। 

ये मंत्री भी पीछे चल रहे
भाजपा के 8 में से 5 मंत्री चुनाव हार गए। इनमें लुईस मरांडी, रामचंद्र सहिस, राज पालिवार और नीरा यादव भी शामिल हैं।

पांच बार इसी सीट से जीते हैं रघुवर दास
रघुवर दास पहली बार 1995 में जमशेदपुर ईस्ट सीट से विधायक चुने गए थे। तब यह सीट बिहार में आती थी। वे इस सीट से पांच बार विधायक चुने गए हैं।