चीन विवाद को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने सामने है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लगातार दूसरे दिन गांधी परिवार पर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने आरोप लगाया है कि यूपीए के शासन में प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) में भेजा गया।

नई दिल्ली. चीन विवाद को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने सामने है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लगातार दूसरे दिन गांधी परिवार पर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने आरोप लगाया है कि यूपीए के शासन में प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) में भेजा गया। उन्होंने कहा, सोनिया PMNRF के बोर्ड में भी थीं और RGF की अध्यक्ष भी थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नड्डा ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, देश के लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई PMNRF में दान दी थी। ताकि जरूरत के वक्त जनता की मदद हो सके। लेकिन फंड में जमा इस रकम को एक परिवार के फाउंडेशन में डायवर्ट करना ना सिर्फ फ्रॉड है बल्कि देश की जनता से धोखा भी है। 

Scroll to load tweet…


माफी मांगे कांग्रेस
नड्डा ने कहा, एक परिवार की भूख से देश को बड़ा नुकसान हुआ। अपने फायदे के लिए बिना रोक टोक के हुई लूट के लिए कांग्रेस के राजवंश को माफी मांगनी चाहिए। 

गुरुवार को भी साधा था निशाना
इससे पहले नड्डा ने गुरुवार को भी कांग्रेस पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, 2005-06 में राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से 3 लाख डॉलर करीब 90 लाख रुपए का फंड मिला था। इसके बदले में फाउंडेशन ने चीन के साथ फ्री ट्रेड को बढ़ावा देने के लिए स्टडी करवाई थी। फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। इस ट्रस्ट में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और पी. चिदंबरम ट्रस्टी हैं।