महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच मध्यप्रदेश से नई सियासी खबर आ रही है। कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस पार्टी का नाम हटा दिया है। अब उन्होंने खुद को समाजसेवक और क्रिकेटप्रेमी बताया है।

भोपाल. महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच मध्यप्रदेश से नई सियासी खबर आ रही है। कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस पार्टी का नाम हटा दिया है। अब उन्होंने खुद को समाजसेवक और क्रिकेटप्रेमी बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूदा वक्त में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी हैं। लेकिन मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के साथ मनमुटाव की खबरें आती रहीं हैं। हाल ही में किसानों के मुद्दे को लेकर उन्होंने अपनी सरकार को आड़े हाथों लिया। अब माना जा रहा है कि सिंधिया नई पार्टी भी बना सकते हैं। 

सीएम ना बनाने के बाद से थी नाराजगी की खबर 
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद से सिंधिया समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे। कमलनाथ के साथ सिंधिया का नाम भी सीएम पद के लिए चल रहा था। लेकिन काफी चर्चा के बाद राहुल गांधी ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था। इसके बाद सिंधिया समर्थकों ने विरोध भी जताया था। हालांकि, सिंधिया ने समर्थकों को समझाया था, लेकिन उनके नाराजगी की खबर आती रही है। यहां तक की कमलनाथ मंत्रिमंडल में भी मंत्री दो गुटों में बंटे नजर आते रहे हैं। 

क्या कहा सिंधिया ने?
हालांकि, नई पार्टी को लेकर जारी खबरों को सिंधिया ने अफवाह बताया। उन्होंने कहा, मैंने एक महीने पहले ट्विटर पर बायो चेंज किया। मैंने लोगों की राय पर अपने बायो को छोटा किया। इस बारे में कोई भी अफवाह आधारहीन है।