कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Election 2023) के लिए वोटिंग खत्म हो गई है और 13 मई को रिजल्ट आने वाले हैं। लेकिन एग्जिट पोल (Exit Poll) के बाद से ही कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है।

Curfew Dakshina Kannada. कर्नाटक विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 13 मई को आएगा, इससे पहले ही कार्यकर्ताओं का जोश कुलांचे मारने लगा है। दक्षिण कन्नड़ में जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी पीछे नहीं रहे और जय कांग्रेस की नारेबाजी होने लगी। इसी नारेबाजी के चक्कर में दोनों पार्टी के कार्यकर्ता गुत्थमगुत्था हो गए और पुलिस को दखल देना पड़ा। फिलहाल दक्षिण कन्नड़ में कर्फ्यू लगा दिया गया है और पुलिस की तैनाती की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्नाटक चुनाव: दक्षिण कन्नड़ में क्यों लगा कर्फ्यू

कर्नाटक पुलिस ने बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद दक्षिण कन्नड़ के मुदुशेदगे एरिया में कर्फ्यू लगा दिया है। जानकारी के अनुसार, कुछ कार्यकर्ताओं ने मुदबिद्री विधानसभा से कांग्रेस कैंडीडेट मिथुन राय की कार पर भी पथराव किया है। यह मामला मंगलुरू शहर के बाहरी इलाके का है, जहां पर अब कर्फ्यू लगा दिया गया है और भारी पुलिस बल की तैनाती करके स्थिति पर नियंत्रण किया जा रहा है।

कर्नाटक चुनाव: कैसे हुई थी झगड़े की शुरूआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू किए तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जय कांग्रेस का नारा लगाकर इसका विरोध किया। मौके पर ही कांग्रेस प्रत्याशी मिथुन राय भी पहुंच गए। फिर क्या था दोनों दलों के समर्थकों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच किसी ने मिथुन राय की कार पर पथराव कर दिया, जिससे दो पुलिस वालों को भी चोटें लग गई। इसके बाद वहां का माहौल बिगड़ गया।

कर्नाटक चुनाव: दक्षिण कन्नड़ में स्थिति पर कंट्रोल

स्थानीय पुलिस आयुक्त के अनुसार मौजूदा समय में हालात पर कंट्रोल कर लिया गया है। घटना में तीन कांग्रेस कार्यकर्ता और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है और वाहनों की जांच पड़ताल भी की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक राज्य के एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया है।

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे बोले- सुप्रीम कोर्ट ने आईना दिखाया, गद्दार लोगों के साथ सरकार कैसे चलाता इसलिए दिया इस्तीफा