K Annamalai Property: के अन्नामलाई कौन हैं? क्या अन्नामलाई ने BJP छोड़ दी है? अन्नामलाई की कुल नेटवर्थ कितनी है? अन्नामलाई के पास कितनी चल और अचल संपत्ति है? राजनीति में आने से पहले अन्नामलाई क्या करते थे?

K Annamalai Assets: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, के अन्नामलाई। BJP से अलग होने और नई राजनीतिक पार्टी बनाने के ऐलान के बाद वह फिर सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन राजनीतिक फैसलों के बीच एक सवाल लोगों के मन में लगातार उठ रहा है, आखिर अन्नामलाई कितने अमीर हैं? पूर्व IPS अधिकारी से लेकर तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और अब नई राजनीतिक राह चुनने तक अन्नामलाई का सफर काफी दिलचस्प रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अन्नामलाई चर्चा में क्यों हैं?

हाल ही में अन्नामलाई ने BJP छोड़ने और नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनका नया राजनीतिक अभियान तमिलनाडु की जनता और राज्य के मुद्दों पर केंद्रित होगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनकी पार्टी 2031 के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतर सकती है। यही वजह है कि उनके राजनीतिक भविष्य के साथ-साथ उनकी संपत्ति और निजी प्रोफाइल को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

अन्नामलाई राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

आज लोग उन्हें नेता के रूप में जानते हैं, लेकिन राजनीति में आने से पहले अन्नामलाई भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी थे। वह 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी रहे। नौकरी के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। बाद में 2019 में उन्होंने पुलिस सेवा छोड़ दी। IPS की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन में आने का फैसला किया और फिर राजनीति में कदम रखा।

BJP में अन्नामलाई का कद कैसे बढ़ा?

अन्नामलाई ने साल 2020 में BJP जॉइन की थी। पार्टी में शामिल होने के कुछ ही समय बाद उन्हें तमिलनाडु इकाई में बड़ी जिम्मेदारी मिली। इसके बाद वह राज्य BJP के अध्यक्ष बने और संगठन को मजबूत करने के लिए कई अभियान चलाए। उनकी यात्राएं और आक्रामक राजनीतिक शैली ने उन्हें तमिलनाडु में BJP का सबसे चर्चित चेहरा बना दिया।

के अन्नामलाई की नेटवर्थ कितनी है?

चुनावी हलफनामे और ADR (Association for Democratic Reforms) के आंकड़ों के मुताबिक, अन्नामलाई की कुल संपत्ति करीब 4.07 करोड़ रुपए है। उनकी संपत्ति को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। जिसमें चल संपत्ति करीब 2.42 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति करीब 1.65 करोड़ रुपए की है।