कर्नाटक भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि राव का घर 'आधा पाकिस्तान' है। 

बेंगलुरु। कर्नाटक के भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव पर व्यक्तिगत हमला किया है। उन्होंने राव की शादी को लेकर कहा कि कांग्रेस नेता का घर आधा पाकिस्तान है। इसपर कांग्रेस नेता की पत्नी ने तीखा जवाब दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, 1 मार्च को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में धमाका हुआ था। इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कर्नाटक के भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने जवाब में दिनेश गुंडू राव पर व्यक्तिगत हमला किया। गुंडू राव ने मुस्लिम महिला तब्बू राव से शादी की है। इसका जिक्र करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस नेता का घर "आधा पाकिस्तान" है। उन्होंने कहा, "गुंडू राव के घर में पाकिस्तान है, इसलिए देश विरोधी बातें करने की उनकी आदत हो गई है।"

गुंडू राव की पत्नी तब्बू यतनाल को दिया जवाब

यतनाल को गुंडू राव की पत्नी तब्बू ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "यतनाल का यह कहना कि दिनेश गुंडू राव का घर आधा पाकिस्तानी है, घटिया और अपमानजनक है। मैं भले एक मुस्लिम के रूप में पैदा हुई, लेकिन कोई मेरी भारतीयता पर सवाल नहीं उठा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को यतनाल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। दूसरों पर व्यक्तिगत हमला करना उनकी आदत हो गई है।" तब्बू ने अपने पोस्ट में चुनाव आयोग को भी टैग किया है।

यह भी पढ़ें- Video: बेंगलुरु में काम को लेकर बनाया दबाव तो सड़क पर कर दी पिटाई, बीच सड़क पर ऑडिटर की कर दी धुनाई, जानें पूरा मामला

तब्बू राव ने कहा, "पहले भी मैं भाजपा नेताओं के लिए "सॉफ्ट टारगेट" थी। भाजपा नेता राजनीतिक रूप से मेरे पति का मुकाबला करने में असमर्थ हैं।" बता दें कि 2019 में भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े ने कहा था कि कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडू राव एक "मुस्लिम महिला के पीछे भागने वाले व्यक्ति" हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने जारी किया झूठ का पुलिंदा, हर पन्ने से आ रही भारत के टुकड़े करने की बू: नरेंद्र मोदी