कर्नाटक में सूखे की स्थिति है, जिसके चलते राज्य के किसान परेशान हैं। राज्य सरकार उनके लिए फंड नहीं जुटा पा रही है। दूसरी ओर सूबे से सीएम सिद्धारमैया लक्जरी जेट से घूम रहे हैं। 

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को लक्जरी जेट से घूमने के चलते कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधा। कर्नाटक में सूखे की स्थिति है। किसान परेशान हैं। ऐसे में सीएम लक्जरी जेट की सवारी का आनंद ले रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्नाटक सरकार में मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने विमान में सिद्धारमैया के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में मंत्री जेट के अंदर अलग-अलग जगहों पर पोज देते नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस से सवाल किए हैं।

अपने पोस्ट में मालवीय ने लिखा, "एक तरफ कांग्रेस लोगों से चंदा मांगने का नाटक करती है। I.N.D.I अलायंस की बैठक में उसने समोसा तक नहीं दिया। दूसरी ओर कर्नाटक सरकार में आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री जमीर अहमद खान प्राइवेट जेट में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ अपनी तस्वीरों का प्रदर्शन कर रहे हैं। सूखा राहत के लिए धन की तलाश में दिल्ली यात्रा के दौरान के ये 'खुशी के पल' थे। कर्नाटक कुशासन से जूझ रहा है, लेकिन कांग्रेस की लूट जारी रहनी चाहिए।"

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- 'जब संसद में घुसपैठ हुई, धुआं छोड़ा गया, भाजपा सांसद भाग गए': राहुल गांधी

प्रह्लाद जोशी बोले-कांग्रेस के लिए एटीएम है कर्नाटक

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री की आलोचना की। उन्होंने कहा, "कांग्रेस दान मांगती है और फिर जेट इस्तेमाल करती है"। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कर्नाटक उनके लिए सिर्फ एक एटीएम है। मुख्यमंत्री और उनके नेता करदाताओं के पैसे पर दिखावा करते हैं। उनका लक्ष्य काले धन को सफेद करना है। राज्य का खजाना कुछ ही महीनों में खाली हो गया है।

यह भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम उम्मीदवार बताए जाने से नाराज नीतीश को राहुल गांधी ने किया फोन, हुई ये बातें