प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा की। वह नंजुंदेश्वर स्वामी मंदिर भी गए। इससे पहले उन्होंने बेंगलुरु में रोड शो किया और जनसभाओं को संबोधित किया।

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिनभर कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Election 2023) के लिए प्रचार किया। पीएम ने सुबह बेंगलुरु में रोड शो किया। इसके बाद जनसभाओं को संबोधित किया। शाम को पीएम भगवान भोले के मंदिर में पहुंचे और पूजा की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

प्रधानमंत्री नंजनगुडु में स्थित श्री श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर गए और पूजा की। पीएम के आगमन को ध्यान में रखते हुए श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर में खास तैयारी की गई थी। मंदिर में कर्नाटक का पारंपरिक धार्मिक संगीत बजाया जा रहा था। नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे तो दो पुजारियों ने उनका स्वागत किया। पीएम ने झुककर उन्हें प्रणाम किया। इसके बाद वह मंदिर की ओर बढ़े। मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर पीएम ने पूजा किया। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने मंत्रों का जाप किया।

श्रीकांतेश्वर मंदिर के कारण प्रसिद्ध है नंजनगुड

बता दें कि नंजनगुड नंजुंदेश्वर या श्रीकांतेश्वर मंदिर के कारण प्रसिद्ध है। भगवान शिव का एक नाम नंजुंदा है। नंजुंदा भगवान शिव का वह रूप है जिन्होंने हलाहला या जहर लिया था। वह जहर पचाकर विषकांत या श्रीकांत बने थे। नंजुंदा को नंजुंदेश्वर और श्रीकांतेश्वर भी कहा जाता है। इन्हें अपने भक्तों के रोगों को दूर करने वाला माना जाता है। नंजनगुड को दक्षिण काशी या दक्षिण का वाराणसी कहा जाता है।