कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलती दिख रही है। दूसरी ओर बेंगलुरु के 5 स्टार होटल ताज वेस्ट एंड में जेडी(एस) और भाजपा के नेता दो बार देखे गए हैं।

बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे (Karnataka Election 2023 Results) आज आ रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलती दिख रही है। यहां बहुमत का आंकड़ा 113 है। दूसरी ओर बेंगलुरु के 5 स्टार होटल ताज वेस्ट एंड में भाजपा और जेडी(एस) के नेता दो बार देखे गए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि क्या भाजपा और जेडी(एस) के बीच कोई खिचड़ी पक रही है? कहा जा रहा है कि भाजपा के नेताओं की बैटक जेडी(एस) प्रमुख एचडी कुमारस्वामी के साथ हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस ने बुक किया रिसॉर्ट
दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा भी चुनाव जीतने वाले अपने विधायकों को एक साथ बनाए रखने की तैयारी की जा रही है। बेंगलुरु में विधायकों के लिए लग्जरी रिसॉर्ट बुक किए गए हैं। कुछ हेलीकॉप्टरों को भी तैयार रखा गया है। इस संबंध में कांग्रेस का कहना है कि राज्य के दूर-दराज के इलाकों में चुनाव जीतने वाले विधायक जल्द और आराम से बेंगलुरु आ सकें इसके लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। विधायकों को शपथ ग्रहण तक ठहराने के लिए रिसॉर्ट बुक किए गए हैं।

सिद्धारमैया का दावा- कांग्रेस को मिलेगी 120 से अधिक सीटों पर जीत
कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ है। चुनाव आयोग के अनुसार 50 सीटों पर 1,000 से कम मतों का अंतर है। इस बीच चुनाव में जीत मिलती देख कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। सिद्धारमैया ने दावा किया है कि कांग्रेस को 120 से अधिक सीटों पर जीत मिलेगी और पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें- Karnataka Election results 2023: CM बोम्मई के आते ही भाजपा दफ्तर में नागराज ने दिए दर्शन, पुलिसकर्मी ने पकड़कर हटाया

बसवराज बोम्मई बोले-नतीजे आने के बाद करेंगे विश्लेषण
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम पहचान नहीं बना पाए हैं। नतीजे आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे। राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर हम सिर्फ विश्लेषण ही नहीं करेंगे बल्कि यह भी देखेंगे कि विभिन्न स्तरों पर क्या कमियां रह गईं। हम इस परिणाम को अपनी प्रगति में रूप में लेते हैं।

यह भी पढ़ें- Karnataka Election 2023 Results: कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को किया याद, ट्वीट किया 'मैं अजेय हूं', देखें वीडियो