कर्नाटक की 224 सीटें के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। भाजपा से नाराज होकर अथानी सीट से कांग्रेस पर खड़े हुए लिंगायत नेता लक्ष्मण सावदी 2018 के चुनाव में कुमाथल्ली से कांग्रेस के टिकट पर हार गए थे।

बेंगलुरु. कर्नाटक की 224 सीटें के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। भाजपा से नाराज होकर अथानी सीट से कांग्रेस पर खड़े हुए लिंगायत नेता लक्ष्मण सावदी चुनाव जीत गए हैं। यहां से लक्ष्मण सावदी को 1 लाख 31 हजार से अधिक वोट मिले। वहीं, भाजपा के महेश कुमाथल्ली को 55000 से अधिक, जबकि जनता दल सेक्युलर के शशिकांत पडसालगी को 1200 से ही वोट हासिल हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लक्ष्मण सावदी ने भाजपा के ट‍िकट पर 2004 से 2013 के बीच के तीन चुनावों में लगातार जीत दर्ज की थी। 2018 का चुनाव यहां से कुमाथल्ली ने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। लेकिन 2019 के उपचुनाव में भाजपा के पाले में जाकर फिर से जीत गए थे। आइए जानते हैं उनकी राजनीति कहानी...

कौन हैं लक्ष्मण सावदी?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Elections 2023) से पहले भाजपा से नाराज होकर लिंगायत नेता लक्ष्मण सावदी फिर से कांग्रेस में चले गए थे। कांग्रेस के टिकट पर अथानी सीट से चुनाव लडे़ लक्ष्मण सावदी तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे 2019 से 2021 तक भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रहे। बता दें कि अथानी सीट चिक्कोडी लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है। इस सीट से जेडीएस ने शशिकांत पडसालगी, जबकि भाजपा से कुमाथल्ली भाजपा से चुनाव लड़े।

लक्ष्मण सावदी एजुकेशन

लक्ष्मण सावदी का जन्म 16 फरवरी, 1960 को हुआ था। वे पेशे से एक व्यापारी और किसान हैं। वह कर्नाटक सरकार में परिवहन मंत्री, सहकारिता मंत्री और परिवहन मंत्री रह चुके हैं। से 12 वीं पास हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने अपनी सम्पत्ति 35 करोड़ से अधिक शो की थी।

यह भी जानिए

कर्नाटक विधानसभा 2023 के लिए 10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोटिंग की थी। चुनाव आयोग की रिपोर्ट में कहा गया कि कर्नाटक में 73.19% मतदान हुआ था। इसे 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक बताया गया।

यह भी पढ़ें

Karnataka Assembly Election Results Live 2023: पूरी डिटेल्स

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: पूरी डिटेल्स