Karnataka कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब इस अकादमिक सत्र से आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर सहित कई चैप्टर्स हटा दिया गया।

Karnataka school syllabus: कर्नाटक सरकार के फैसले पर बीजेपी महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे को घेरने में लगी है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम से आरएसएस फाउंडर हेडगेवार और वीडी सावरकर की जीवनी को हटा दिया है। इतिहास की किताबों में दोनों संघ नेताओं की जीवनी पढ़ाई जाती थी। एक साल पहले पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार ने इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया था। गुरुवार को सिद्धारमैया कैबिनेट ने इतिहास की किताबों में संशोधन को मंजूरी दे दी। इस पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि अब आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कहा फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को?

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक में स्कूल पाठ्यक्रम से सावरकर और हेडगेवार को हटाने के मुद्दे पर शिवसेना के उद्धव ठाकरे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। फडणवीस ने कहा कि सावरकर उनके लिए रोल मॉडल थे, भगवान के समान थे। ठाकरे ने कहा था कि उनका कोई भी अपमान होगा। उनकी पार्टी को स्वीकार्य नहीं है। लेकिन सत्ता में रहने के लिए उद्धव ठाकरे ने विचारधारा से समझौता कर लिया है। फडणवीस ने कहा कि मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि आप किसी का नाम किसी किताब से मिटा सकते हैं, लेकिन उसे दिल से नहीं मिटा सकते। आप उन लोगों के नाम नहीं मिटा सकते, जिन्होंने देश की आजादी में योगदान दिया है। मैं उद्धव ठाकरे से पूछता हूं, महाविकास अघाड़ी में जो कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बैठे हैं, अब आपकी क्या प्रतिक्रिया है? क्या आप स्वीकार करते हैं कि अल्पसंख्यक समुदायों का तुष्टिकरण केवल सत्ता के लिए हो रहा है, क्या आप वीर सावरकर जी का यह अपमान स्वीकार करेंगे? या बस समझौता कर लें कुर्सी के लिए?

क्या है कर्नाटक में स्कूली पाठ्यक्रम बदलने का मुद्दा?

सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने गुरुवार को कर्नाटक कैबिनेट ने राज्य में कक्षा 6 से 10 तक की कन्नड़ और सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब इस अकादमिक सत्र से आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर सहित कई चैप्टर्स हटा दिया गया। कैबिनेट ने पाठ्यक्रम में समाज सुधारक और शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी को जवाहरलाल नेहरू के लेटर्स और बीआर अंबेडकर पर कविता का अध्याय जोड़ने की मंजूरी दे दी। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री कुमार बंगरप्पा ने बताया था कि हमने केवल वही बहाल किया है जो पिछली भाजपा सरकार द्वारा किए गए परिवर्तनों से पहले था। हमने उनके द्वारा किए गए परिवर्तनों को हटा दिया है।

यह भी पढ़ें:

मणिपुर राज्य अब 'स्टेटलेस'...स्थिति सीरिया से बद्तर... दु:खी सेना के पूर्व जनरल ने किया ट्वीट