काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बनने के बाद बाबा विश्वनाथ धाम का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले 2 साल में ही 13 करोड़ से ज्यादा दर्शनार्थी विश्वनाथ धाम पहुंचे हैं। 

Kashi Vishwanath Dham. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्धाटन किया था। इसके बाद से यहां आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 2021 से 2023 तक यानि पिछले 2 साल में ही 13 करोड़ से ज्यादा लोगों ने बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया है। इनमें से 16,000 से ज्यादा इंटरनेशनल विजिटर्स हैं। यह आंकड़े काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बनने के बाद के हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

दिसंबर 2021 से दिसंबर 2023 के आंकड़े

काशी विश्वनाथ धाम के सीईओ ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम और स्पेशल एरिया डेवलपमेंट होने के बाद रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। यह आंकड़े 13 दिसंबर 2021 से लेकर 6 दिसंबर 2023 के बीच हैं। इस दौरान 15,930 विदेशी विजिटर भी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके बाद से लगातार दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती चली गई हैं। कहा कि वाराणसी में जिस तरह से रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और सड़कों के इंफ्रास्ट्रक्टर का विकास हुआ है, उस वजह से भी ज्यादा से ज्यादा दर्शनार्थी काशी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

काशी के लिए कितना फायदेमंद विश्वनाथ कॉरिडोर

  • अब तक 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालु धाम के दर्शन कर चुके हैं
  • 2019 में केवल 69 लाख श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम आए थे
  • अकेले पर्यटन क्षेत्र में 34% अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं
  • पर्यटन क्षेत्र में लगे लोगों की कमाई में 65% की वृद्धि दर्ज की गई
  • मंदिर का क्षेत्रफल पहले के 3000 वर्गफुट से बढ़कर 5 लाख वर्गफुट से अधिक हुआ
  • 40 से अधिक प्राचीन मंदिरों की पुनः खोज की गई और जीर्णोद्धार किया गया

Scroll to load tweet…

2023 में सबसे ज्यादा श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे

अधिकारियों की मानें तो सिर्फ 2022 और 2023 की तुलना करें तो यहां 2022 के मुकाबले 2023 में लगभग डबल संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे हैं। बताया कि धार्मिक पर्यटन के लिहाज से यह काफी बड़ी उपलब्धि है। दो साल के भीतर 12 करोड़ 92 लाख 24 हजार लोगों ने यहां आकर दर्शन किया है। 

यह भी पढ़ें

Breaking: शाही ईदगाह मथुरा का होगा सर्वे, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी परमिशन, जाने क्या है विवाद