देश में तीन अलग-अलग जगहों पर हुए भीषण सड़क हादसों(Road Accidents) में 17 लोगों की मौत हो गई। ये हादसे महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए। तीनों हादसे बुधवार रात और शुक्रवार के बीच (27-28 अक्टूबर) हुए।

नई दिल्ली. बुधवार रात से गुरुवार सुबह (27-28 अक्टूबर) के बीच देश में तीन अलग-अलग सड़क हादसों (Road Accidents) में 17 लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में कई लोग घायल भी हैं। गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक मिनीबस सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। 

pic.twitter.com/oJzYW2PAFy

Scroll to load tweet…

खाई में गिरकर बस के हो गए टुकड़े-टुकड़े
पुलिस के अनुसार सुई गोवारी क्षेत्र के पास पहाड़ी ढलानों से खाई में लुढ़कने के दौरान मिनीबस के टुकड़े-टुकड़े हो गए। कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। बस डोडा से ठथरी जा रही थी, तभी उसका एक्सीडेंट हो गया। डोडा में हुई दुर्घटना पर पीएम मोदी ने दु:ख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से किए गए tweet में कहा गया-जिन लोगों ने इस सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाई है, उनके परिवार को पीएमएनआरएफ से 2 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

pic.twitter.com/4gHMCFPddl

Scroll to load tweet…

हरियाणा में बस ने तीन महिलाओं को कुचला
हरियाणा के बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह किसान आंदोलन से जुड़ीं 5 महिलाओं को एक ट्रक ने तेज रफ्तार में कुचल दिया। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। एक्सीडेंट सुबह करीब 6 बजे झज्जर रोड पर हुआ। जहां किसान आंदोलन से लौंटी महिलाएं ऑटो के इंतजार में सड़क किनारे डिवाइडर पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान सामने से एक डंपर तेज रफ्तार में आया और महिलाओं को ऊपर चढ़ गया। क्लिक करके पढ़ें

महाराष्ट्र में आपस में टकराईं गाड़ियां, 4 की मौत
महाराष्ट्र के धुले (Dhule) में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (Mumbai Agra National Highway) पर बुधवार देर रात 8-10 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। क्लिक करके पढ़ें

भारत में 2020 में गड्ढों की वजह से हुए 3,500 एक्सीडेंट
दुनिया में सड़क दुर्घटनाओं के आकंड़े देखे तो इसमें सबसे ज्यादा एक्सीडेंट भारत में होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। कुछ महीने पहले सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद को बताया था कि साल 2020 में सड़कों के गड्ढों के कारण देश में कुल 3,564 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। हालांकि, ये दुर्घटनाएं पिछले 5 सालों में सबसे कम बताई गई हैं।