केरल के पुनालुर में इसाक नाम के व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने फेसबुक लाइव पर अपना जुर्म स्वीकार किया और थाना जाकर सरेंडर कर दिया। इसाक का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था।

Kerala Crime News: केरल के पुनालुर के पास कूथनदी में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने Facebook Live पर अपना गुनाह कबूल किया और पुनालुर पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया। मृतक महिला की पहचान शालिनी के रूप में हुई है। उसके पति का नाम इसाक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नहाने गई थी पत्नी, पति ने चाकू से कर दिया हमला

FIR के अनुसार इसाक और शालिनी के बीच विवाह से जुड़ा झगड़ा था। सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे शालिनी नहाने के लिए रसोई के पीछे पाइपलाइन के पास गई। उसी समय इसाक ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इसाक ने अपनी पत्नी का गला काट दिया। उसके गर्दन, सीना और पीठ में कई बार चाकू घोंप दिया।

पत्नी की हत्या के बाद इसाक फेसबुक लाइव पर गया और अपना अपराध कबूल किया। उसने शालिनी के खिलाफ अविश्वास और गहने हड़पने का आरोप लगाया। इसके बाद इसाक पुलिस स्टेशन गया और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

पुलिस ने इसाक को किया गिरफ्तार, हॉस्पिटल भेजा गया शव

पुलिस अधिकारियों ने तुरंत इसाक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस टीम उसके घर पहुंची तो देखा कि शालिनी की मौत हो चुकी है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

यह भी पढ़ें- अवैध संबंधों के शक में पति बना जल्लाद, नोएडा में पत्नी की बेरहमी से हत्या

दंपति के 19 साल के बेटे की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम उस घर में गई है जहां हत्या हुई। मृतक महिला और आरोपी के मोबाइल फोन जब्त कर किए गए हैं। मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- झारखंड : आशिक आधी रात को बना साइको किलर, गर्लफेंड के माता-पिता की काट डाली गर्दन