केरल के नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस के आर्यदान शौकत को जीत मिली है। 2021 में पीवी अनवर ने यह सीट जीती थी।

Nilambur By Election Result 2025: केरल के नीलांबुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को आ गए। कांग्रेस के आर्यदान शौकत जीत गए हैं। यह सीट पी.वी. अनवर के इस्तीफे के कारण खाली हुई है। यह निर्वाचन क्षेत्र केरल के मलप्पुरम जिले और मालाबार क्षेत्र में स्थित है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट 

  • कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत जीत गए हैं। उन्होंने CPI (M) के एम. स्वराज को 11077 वोटों से हराया।
  • आर्यदान शौकत को 77737 वोट मिले। एम. स्वराज 66660 वोट ला सके। 

नीलांबुर विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में थे 10 उम्मीदवार

नीलांबुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में थे। इनके नाम एडवोकेट मोहन जॉर्ज (बीजेपी), आर्यदान शौकत (कांग्रेस), एम स्वराज (सीपीआईएम), एडवोकेट सादिक नादुथोडी (एसडीपीआई), पीवी अनवर (आईएनडी), एन जयराजन (आईएनडी), पी राधाकृष्णन नंबूथिरिप्पड (आईएनडी), विजयन (आईएनडी), सदीश कुमार जी (आईएनडी) और हरिनारायणन (आईएनडी) हैं।

2021 के विधानसभा चुनाव में नीलांबुर में पीवी अनवर को मिली थी जीत

2021 विधानसभा चुनाव में नीलांबुर सीट IND के पीवी अनवर ने जीती थी। उन्होंने कांग्रेस के एडवोकेट वीवी प्रकाश को 2700 वोटों के अंतर से हराया था। चुनाव में कुल 172698 वोट पड़े थे। IND को 81227 वोट मिले थे।