महाराष्ट्र में शनिवार सुबह हुई सियासी उठापटक ने सभी को चौकाया दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की और एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

मुंबई. महाराष्ट्र में शनिवार सुबह हुई सियासी उठापटक ने सभी को चौकाया दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की और एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। लेकिन इस दौरान एक ऐसा शख्स है, जिसका सोशल मीडिया पर काफी मजाक बन रहा है। कवि कुमार विश्वास में भी तंज कसा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हम बात कर रहे हैं शिवसेना नेता संजय राउत की। दरअसल, विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद से वे सबसे ज्यादा सक्रिय थे। इस दौरान उन्होंने काफी बयानबाजी भी की। कई बार उन्होंने शेरो ओ शायरी भी ट्वीट कीं। राउत को आज के घटनाक्रम का भी अंदाजा नहीं था। उन्होंने शपथ ग्रहण के एक घंटे पहले ही एक शेर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, ''जिस जिस पर ये जग हंसा है, उसी ने इतिहास रचा है।''

Scroll to load tweet…

कुमार विश्वास ने कसा तंज
संजय राउत पर कवि कुमार विश्वास ने तंज कसा। उन्होंने राउत का नाम लिए बिना ट्वीट किया, अब शेर ओ शायरी हम लोगों के लिए बख्श दी जाएगी ? या पूरे 5 साल दर्द और बदले के शेर सुनने पड़ेंगे?

Scroll to load tweet…