प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया और कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसके बाद तो इंटरनेट पर तूफान आ गया और लक्षद्वीप गूगल टॉप ट्रेंड में आ गया। 

Lakshadweep Top Search. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजिट से लक्षद्वीप सुर्खियों में आ गया है। यह भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इंटरनेट पर जमकर सर्च किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही लक्षद्वीप गूगल के टॉप ट्रेंड में आ गया था और अब भी इसे इंटरनेट पर वर्ल्डवाइड सर्च किया जा रहा है। सिर्फ लक्षद्वीप की बात करें तो पिछले 20 साल में यह अब सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है और पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह ट्रेंड बताता है कि आने वाले दिनों में लक्षद्वीप पर्यटकों का सबसे पसंदीदा जगह बनने जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

पीएम मोदी की यात्रा के बाद सोशल मीडिया पर छाया लक्षद्वीप

कोरोना के बाद पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में दौरा किया और वहां का पर्यटन उद्योग बढ़ गया। 2024 की शुरुआत में पीएम मोदी ने एक बार फिर ऐसा ही किया है। उन्होंने लक्षद्वीप की यात्रा की। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की और लोगों से लक्षद्वीप आने की अपील की। इसका असर है कि लक्षद्वीप गूगल सर्च में टॉप पर है। पीएम के इस पहल से पिछले कुछ समय से भारत के खिलाफ दुश्मन जैसा बर्ताव कर रहे मालदीव पर भी असर होने लगा है। पीएम मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की टिप्पणी के बाद बड़ी संख्या में भारतीयों ने मालदीव टूर कैंसिल कर दिए हैं।

लक्षद्वीप में बढ़ जाएंगे पर्यटक

लक्षद्वीप कुल 32 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और छोटे-छोटे 36 द्वीपों का समूह है। यहां का शांत समुद्र तट, नीला पानी, सफेद रेत, मिलनसार लोग और संरक्षित प्रकृति 'लक्षद्वीप' को भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक बनाती है। इसके बाद भी लक्षद्वीप में पर्यटक अपेक्षाकृत कम आते हैं। इसका कारण यात्राओं पर प्रतिबंध, लंबी कागजी प्रक्रियाएं और जानकारी की कमी है। लक्षद्वीप में 2022 में एक लाख विदेशी यात्री आए। यहां घरेलू पर्यटक भी बहुत कम आते हैं। लेकिन पीएम मोदी के विजिट के बाद लक्षद्वीप में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के पूरे आसार हैं।

यह भी पढ़ें

Chalo Lakshadweep Campaign: मालदीव टूर कैंसिल करने का सिलसिला जारी, EaseMyTrip ने रद्द की सारी फ्लाइट्स बुकिंग्स