टोक्यो ओलंपिक विलेज में कोरोना वायरस का पहला केस सामने आया है। इधर, दुनिया में तीसरी लहर की दस्तक के बीच भारत के लिए पिछले 2 दिन बाद राहतभरी खबर मिली है। लगातार मामूली बढ़ोतरी के बाद पिछले 24 घंटे में 38 हजार के करीब नये केस मिले। इस दौरान 560 लोगों की मौत हुई।

नई दिल्ली. टोक्यो में हो रहे ओलंपिक से एक चौंकाने वाली खबर है। न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, आयोजकों का कहना है कि टोक्यो ओलंपिक विलेज में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया। इधर, भारत में दो दिन बाद राहत की खबर मिली है। लगातार नये मामलों में मामूली बढ़ोतरी के बाद पिछले 24 घंटे में केस घटकर 38 हजार रह गए। 9वें दिन बाद मामले कम हुए। इससे पहले 7 जुलाई को 45 हजार के करीब मामले आए है। इस दौरान 560 लोगों की मौत हुई, जबकि 43 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। रिकवरी रेट 97.31% है।

pic.twitter.com/98tmCqxdew

Scroll to load tweet…

केरल और महाराष्ट्र की स्थिति अभी ठीक नहीं
देश में केरल और महाराष्ट्र की स्थिति अभी भी नियंत्रण में नहीं है। केरल में पिछले दिन 13 हजार से अधिक नये मामले आए। यहां इस समय 1.21 एक्टिव केस हैं। यहां 24 घंटे में 130 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 7700 से अधिक नये मामले आए। यहां 1 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। यहां बीत दिन 167 लोगों की मौत हुई।

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति
देश में अब तक 3.10 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 3.02 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय 4.18 लाख एक्टिव केस हैं। अब तक देश में 4.13 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 6 दिन में 2.27 लाख केस आए। इसी दौरान 2.52 लाख ठीक भी हुए।

देश में सैम्पलिंग और वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.36% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.91% और रिकवरी रेट 97.31% है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,98,715 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44,20,21,954 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,12,557 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,12,557 हुआ।

यह भी पढ़ें
कोविड समीक्षा मीटिंग में PM की चेतावनी-अगर संक्रमण काबू में नहीं आया, तो नए वेरिएंट्स का खतरा बढ़ेगा
कोरोना के खतरे के बीच 5 दिनों के लिए खुला सबरीमाला मंदिर, वैक्सीनेशन या निगेटिव रिपोर्ट वालों को ही प्रवेश

pic.twitter.com/AWGegtNnzQ

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/7wU3NnxYkk

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/DfDwurqdYQ

Scroll to load tweet…